Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरे आलू 📢

जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरे आलू 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर । 26 मार्च

📰:-जालंधर के पीएपी चौक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। ट्रॉली में आलू भरे हुए थे और यह करतारपुर से कादियां की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रॉली पीएपी चौक के पास पहुंची, तेज मोड़ के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर आलू बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रॉली में सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं। उनकी पहचान मनविंदर और हैप्पी (हैरी) के रूप में हुई है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया और सड़क को साफ करवाने का काम शुरू करवाया।

हादसे के बाद दूसरी ट्रॉली मंगवाई गई और सड़क पर बिखरे आलुओं को उसमें लोड किया जा रहा है, ताकि सामान को आगे भेजा जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सड़क को पूरी तरह साफ कर ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल