Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » छोटे से झगड़े की बात को लगाया दिल पर, घर पर सुसाइड करके की जीवन लीला समाप्त 📢

छोटे से झगड़े की बात को लगाया दिल पर, घर पर सुसाइड करके की जीवन लीला समाप्त 📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में युवक ने सोशल मीडिया पर हुए छोटे से झगड़ा को दिल पर लगाकर खौफनाक कदम उठा लिया। मेरी जानकारी के मुताबिक युवक का सोशल मीडिया पर झगड़ा हुआ था जिसको लेकर नौजवान दो दिन से युवक को मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक की पहचान राजन (18) के रूप में हुई है। अभी तक के भाइयों को कहना था कि कुछ युवक उसके घर के बाहर हथियार लेकर आ गए, मृतक की माता से उन्होंने कहा कि वह उसे सिर्फ बात करना चाहते हैं वह उसे कुछ नहीं कहेंगे। राजन ने हथियार लेकर आए नौजवानों से पैरों में गिरकर माफी मांग ली। इस बात को लेकर राजन ने इसे दिल पर लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पारिवारिक सज्जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके में पहुंची पुलिस ने राजन के शव को कब्जे में ले लिया और और उसकी मां के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल