
-तीन पुलिस मुलाजिम लाइन हाजिर
-आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, एससी एक्ट लगे : विपन सभ्रवाल
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के भार्गव कैंप में हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ, जब पुलिस वालों ने एक पुराने केस के चलते युवक को उठाया। युवक की मां से बचाने आई तो पुलिस वालों ने उसे बालों से पड़कर घसीटा। युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की। उसका भाई बचाने आया तो उसे भी पीटा। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई जिसके बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने संज्ञान लेते हुए एएसआई प्रवीण, कांस्टेबल तरनी, ड्राइवर गुरनाम को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी पुष्टि एडीसीपी राकेश यादव ने की।
जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में एएसआई द्वारा महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ममता ने बताया की कोई घरेलू मामले को लेकर पुलिस पुलिस उनके बेटों को लेने आई थी। महिला ने पुलिस को कहा कि वह अपने दोनों बेटे को लेकर थाने आ रही हैं पर पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। एएसआई ने महिला के बाल खींचना और गालियां निकालनी शुरू कर दी। बचाव में आए दोनों बेटों से भी एएसआई ने आते ही मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान मोहल्ला निवासियों ने पुलिस वालों को शांत कराने की कोशिश की पर पुलिस वालों ने किसी की भी नहीं सुनी। स्थिति ज्यादा बिगड़ने की वजह से वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा था की कैसे एएसआई महिला से बदतमीजी कर रहा है और उसके बेटे से भी मारपीट कर रहा है।
*एडीसीपी ने तुरंत की कार्रवाई, कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा*
इस मामले में जब एडीसीपी सिटी -2 राकेश यादव से इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास एएसआई द्वारा महिला से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है, उनका कहना था कि इस मामले में एसीपी जांच कर रहे हैं और मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एडीसीपी ने इस मामले की कड़ी निंदा की है।
*विधायक अंगुराल और भाजपा नेता विपन सभ्रवाल ने किया रोड जाम, कहा पुलिस सरकार की कठपुतली*
पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और भाजपा के एससी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान विपन सभ्रवाल ने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने भाजपा वर्करों के साथ शहर का मेन रोड जाम कर दिया। पूर्व विधायक अंगुराल ने कहा की पुलिस सरकार की कठपुतली बन गई है। उन्होंने कहा कि वह इस दादागिरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पर भी निशाना साधा और कहा कि सीपी ऑफिस सिर्फ सरकार के गुंडो की सुन रहा है ओर दूसरी और कैबिनेट मंत्री के बारे में कहा कि जिस भार्गव कैंप ने उन्हें इज्जत और सम्मान दिया अब वही भार्गव कैम्प की मां बेटियों की इज्जत को सरेआम सड़क पर रौंदा जा रहा है।
*महिला के साथ मारपीट को लेकर भार्गव कैम्प के तीन पुलिस मुलाजिम लाइन हाजिर*
*-पुलिस मुलाजिमों पर हो एससी एक्ट के तहत कारवाई : विपन सभ्रवाल*
इस मामले में भाजपा के एससी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान विपन सभ्रवाल का कहना था कि पुलिस ने सरकारी आदेशों पर धक्के शाही की है। सभी पर एससी एक्ट के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि भार्गव कैंप की ममता पत्नी राज कुमार के बेटे रोहित का अपनी पत्नी के साथ मामूली घरेलू विवाद था। उस बात को लेकर भार्गव कैम्प के पुलिस कर्मियों ने मौजूदा सरकार के राजनीतिक दबाव में आकर आज, सुबह लगभग 7 बजे,सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने तीन पुलिस कर्मचारियों के साथ बिना कोई महिला पुलिस कर्मचारी के ममता के घर में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि ममता का कहना है की पुरुष पुलिस मुलाजिमों ने मुझे गाली-गलौज किया और धक्का देते हुए मुझे जाती सूचक शब्द कहे। ऐसा कहते ही उन्होंने मुझे सीने से पकड़कर धक्का दिया, मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे बाल पकड़कर मुझे घर से बाहर घसीट लिया और मेरे छोटे बेटे मोहित ने जब मुझे पुलिस कर्मियों द्वारा पीटते हुए देखा,तो वह मुझे बचाने के लिए आगे आया। तब उन पुलिस कर्मियों ने ममता के बेटे मोहित को भी सड़क पर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। यह सारा हंगामा लोगों की मौजूदगी में पुलिस मुलाजिमों ने किया। इस बात का जब विपन सभ्रवाल भाजपा के एससी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान के सम्पर्क में आया तो पंजाब पुलिस की धकेशाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दोषी पुलिस कर्मचारीयों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, विपन सभ्रवाल, अशोक सरीन हिक्की ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की दोषी पुलिस मुलाजिमों द्वारा पीड़ित महिला ममता को जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल करने, महिला के साथ मारपीट, गाली-गलोज करने पर एससी एक्ट के तहत सख्त करवाई की जाए। इस संबंध में पीड़ित महिला ममता ने भी पुलिस प्रशासन से लिखत रूप में मांग की है। जिन पुलिस कर्मचारियों ने गैरकानूनी रूप से मेरे बेटे मोहित का अपहरण किया और उसे सरकारी स्कॉर्पियो में उठा कर ले गए और मेरे साथ बल प्रयोग करते हुए जबरन मुझे वाहन में बिठाए जाने के दौरान मेरे सिर में भी चोटे आई है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि भार्गव कैम्प पुलिस स्टेशन के उन तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




