Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » चेयरमैन पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में हलका आदमपुर के लोगों को ध्रुव राठी की दस्तावेजी फिल्म दिखाई 📢

चेयरमैन पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में हलका आदमपुर के लोगों को ध्रुव राठी की दस्तावेजी फिल्म दिखाई 📢

भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए रची साजिश बेनकाब : पवन कुमार टीनू 

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 20 मार्च: पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में आज अलावलपुर में लोगों को प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा दिल्ली के फर्जी शराब घोटाले पर बनाई गई दस्तावेजी फिल्म ‘इंडियाज़ बिगेस्ट कॉन्स्पिरेसी, रियलिटी ऑफ दिल्ली लिकर स्कैम’ दिखाई गई।

 

इस मौके पर चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा अन्य सीनियर ‘आप’ नेताओं को बदनाम करने के लिए रची गई घटिया साजिश बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेजी फिल्म से भाजपा के झूठ की पोल खुल गई है।

 

उन्होंने कहा कि सच को कभी भी छिपाकर नहीं रखा जा सकता और इस फिल्म को प्रत्येक गांव में दिखाया जाएगा तथा लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेजी फिल्म के माध्यम से एक ऐसे मुख्यमंत्री को, जो घोटाले हुआ ही नहीं, उस फर्जी घोटाले के आरोप में जेल भेजने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि भले ही केंद्र सरकार ने इस झूठ को फैलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंत में सच की जीत हुई है और दिल्ली की अदालत ने इस केस को बेबुनियाद बताते हुए अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को बरी कर दिया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल