Home » धर्म » बालाजी के स्वरूपों पर हुई फूलों की वर्षा, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत📢

बालाजी के स्वरूपों पर हुई फूलों की वर्षा, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत📢

 

 

-श्री देवी तालाब मंदिर से निकाली स्वरूपों की सुंदर फेरी

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर में बजरंगबली वेलफेयर समिति की तरफ से पानीपत से श्रृंगार होकर आए सुंदर बालाजी के स्वरूपों की सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में ढोल ताशे के साथ धूमधाम से फेरी निकाली गई। मंदिर में पहुंचने पर कमेटी द्वारा फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। हर बार की तरह प्रिंस ढोल ताशा ग्रुप ने उनका फेरी में भरपूर साथ दिया। सभी भक्त ढोल की थाप पर स्वरूपों के साथ खूब झूमे। सभी भक्तों ने खूब श्री राम जी और श्री बालाजी के जयघोष लगाए। सभी ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और राम जी का नाम जप किया। मंदिर से बालाजी के दरबार जाकर आरती के साथ फेरी संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर समिति के प्रधान ध्रुव नय्यर, पारस राजपाल, ऋषि राजपाल, केतन खन्ना वासु बेरी, उदय भंडारी, वरुण सहोता, आर्यन महेंद्रु, कार्तिक, अभि, शौर्य अरोड़ा, दक्ष, देव अरोड़ा साहित्य अन्य भक्त मौजूद रहे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल