✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में मां काली के वार्षिक मेले को लेकर मंगलवार को बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मां त्रिपुरमालिनी मंदिर ज्योति चौक से शुरू हुई और अली मोहल्ला, शेखा बाजार चौक, रैनक बाजार चौक से होते हुए मंदिर में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शिव जी, मां काली की सुंदर झांकियां देखने को मिली। शोभायात्रा में बालाजी के सुंदर स्वरूप सजाए गए जिसमें बालाजी की अलग-अलग सभाओं ने बालाजी के सुंदर स्वरूप शोभायात्रा में निकाले। शोभायात्रा शाम 6:00 बजे शुरू हुई।
*अलग-अलग सभा ने निकाले बालाजी के सुंदर स्वरूप*
- शोभायात्रा में बालाजी के सुंदर स्वरूपों और उनके नृत्य ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। शहर की अलग-अलग सभा जिसमें बालाजी सेवा दल, सियाराम सेवादल, महाबली सेवा समिति, मां त्रिपुरमालिनी सेवा समिति सहित अन्य सेवा समितियों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा में भैरव बाबा की भी झांकी देखने को मिली। शोभा यात्रा में शहर के मशहूर ढोल ताशा ग्रुप ने भाग लिया जिसमें प्रिंस ढोल ताशा ग्रुप, संदीप ढोल बीटस, विजय ढोल बीटस एवं अन्य ग्रुपों ने अपने ढोल ताशे की धुन से शोभायात्रा में रंग जमा दिया। शोभायात्रा में महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।
भक्तों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत, जगह-जगह पर लगाए लंगर
शोभा यात्रा में भैरव बाबा की झांकी
- शोभायात्रा में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भक्तों द्वारा शोभायात्रा में अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए । शोभायात्रा के रूट में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हर जगह कोल्ड ड्रिंक, पानी एवं मीठे जल का लंगर लगाया गया।
*महंत केशव दास भी हुए शोभायात्रा में शामिल, लिया बालाजी का आशीर्वाद*
- शोभायात्रा में महंत केशव दास भी नत्मस्तक हुए । महंत केशव जी ने शोभा यात्रा में शामिल होकर श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में माथा टेका और बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











