Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा थाना आदमपुर के अंतर्गत गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी गिरफ्तार 📢

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा थाना आदमपुर के अंतर्गत गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी गिरफ्तार 📢

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

स. हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विनीत आहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (जांच) तथा राजीव कुमार, पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान, सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 04.07.2026 को थाना आदमपुर को गांव मानको में एक किसान के खेतों में खून से लथपथ अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजीव कुमार, पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान, सब-डिवीजन आदमपुर ने बताया कि दिनांक 04.07.2026 को दिलबाग सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के बयानों के आधार पर एफआईआर संख्या 144 दिनांक 04.07.2026, धारा 103 BNS के तहत थाना आदमपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान पुत्र मोहन सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, हाल निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के रूप में हुई, जो शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था। जांच के दौरान नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह 

निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई, जिसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह को दिनांक 06.07.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य तथ्य एवं साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल