Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सीआइए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, नशे सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार📢

सीआइए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, नशे सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

स .हरविंदर सिंह विर्क, एसएसपी जालंधर के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सीआइए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।यह कारवाई इंस्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज सीआईए स्टाफ की अगुवाई हेतु और इंद्रजीत सिंह डीएसपी की निगरानी में की गई है। मीडिया को संबोधित करते हुए एसएसपी जालंधर ने बताया की रामपुर लल्लियां चौक के पास गश्त के दौरान सीआईए की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जब उसके पास पढे बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस ने 20 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है जो कि गांव असमैलपुर का रहने वाला है। आरोपित से पूछताछ जारी है और पुलिस इससे जुड़े ड्रग नेटवर्क और लिंको की जांच कर रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल