
सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर में सर्वर डाउन होने के कारण एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को कुछ समय के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते कई वाहन चालकों को बिना पेट्रोल-डीजल लिए ही वापस लौटना पड़ा।
यह मामला 66 फुटी रोड पर क्यूरो मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब पेट्रोल पंप के मालिक से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, बल्कि सर्वर डाउन होने के कारण तकनीकी दिक्कत आ रही है।
पंप संचालकों का कहना है कि तकनीकी समस्या के चलते फिलहाल पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। सर्वर ठीक होते ही पंप पर दोबारा से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




