Home » Uncategorized » श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में धूमधाम से हुआ शिव विवाह, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में धूमधाम से हुआ शिव विवाह, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में शिव विवाह समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया।

शिव विवाह समारोह के दौरान मंदिर में जंगम बाबाओं द्वारा कीर्तन और भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल