Home » धर्म » श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में हुआ सालासर बालाजी का पाठ; निकाले स्वरूप: नाचे बालाजी के भक्त, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में हुआ सालासर बालाजी का पाठ; निकाले स्वरूप: नाचे बालाजी के भक्त, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर में बाजार शेखां स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में श्री सालासर बालाजी का पाठ बड़ी धूमधाम से करवाया गया। यह पाठ पुत्र प्राप्ति एवं घर की सुख शांति हेतु करवाया गया। इस पाठ में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। पाठ का गुणगान पूर्व विधायक एवं बालाजी मंदिर के मुख सेवादार रमन अरोड़ा ने किया। पाठ के बाद सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया इसके तुरंत बाद ही हर मंगलवार की तरह कीर्तन जारी हुआ।

 –महिलाओं को वितरित किया गया श्रीफल

सालासर बालाजी के पाठ के बाद सभी महिलाओं को संतान प्राप्ति एवं परिवार की सुख शांति के हेतु श्रीफल भेंट किया गया। यह श्रीफल पाठ में शामिल हुई सभी महिलाओं को वितरित किया गया। अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

*श्रृंगार कर लाए गए बालाजी स्वरूपों के साथ मंदिर के भीतर निकाली फेरी, नाचे भक्त*

मंदिर में सालासर बालाजी को सुंदर पुष्पमालाओ से सजाया गया था। पाठ करीब 7:00 बजे शुरू हुआ और 8:20 पर खत्म हो गया। पाठ के बाद हर मंगलवार की तरह मशहूर गायक दीपक सरगम द्वारा कीर्तन किया गया। पाठ के बाद श्रिंगार हुए दो नए स्वरूप के साथ बालाजी की फेरी निकाल दी गई। जिस पर सभी भक्त खूब नाचे और झूमे। सभी भक्त दीपक सरगम के भजनों और बालाजी के साथ खूब नाचे और झूमे। सभी भक्तों ने माता रानी और बालाजी महाराज जी से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल