Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विधायक रमन अरोड़ा की अचानक लौटी सुरक्षा, आखिर क्यों? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

विधायक रमन अरोड़ा की अचानक लौटी सुरक्षा, आखिर क्यों? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में फिर बदला गेम?

भ्रष्टाचार केस के बाद हटाई गई -सुरक्षा दोबारा बहाल, विधायक बोले—“ये सब आशीर्वाद है”

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा को अचानक दोबारा सुरक्षा दे दी गई है। उनके घर पर पुलिसकर्मियों के साथ पायलट जिप्सी भी तैनात की गई है, जबकि कुछ समय पहले ही उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गई थी। एक तरफ कई दिग्गजों की सुरक्षा पंजाब सरकार ने वापस ली, केंद्र सरकार ने उनका सुरक्षा दी। अब फिर से त्यागे गए नेताओं की सुरक्षा वापिस करना एक बड़े सवाल खड़े करता है।
  • जानकारी सामने आ रही है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में नाम आने के बाद उनकी सुरक्षा हटाई गई थी, लेकिन अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। विधायक अरोड़ा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें दोबारा सुरक्षा दी गई है।उन्होंने कहा कि जब वे चंडीगढ़ से जालंधर लौट रहे थे, उसी दौरान उन्हें इस फैसले की जानकारी मिली। इस पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए इसे बालाजी का आशीर्वाद बताया।
  • राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार ने पहले नाराज चल रहे विधायकों को साधने के लिए यह कदम उठाया है। इससे पहले भी उनकी सुरक्षा बहाल किए जाने की मांग उठती रही थी। गौरतलब है कि पिछले साल विजिलेंस कार्रवाई के बाद 23 मई को विधायक को उनके घर से हिरासत में लिया गया था। इस मामले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी सामने आए थे। अब अचानक सुरक्षा बहाल होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
  • वहीं इस मामले में जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सुरक्षा मानक के हिसाब से विधायकों की सुरक्षा दी गई है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल