Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विदेश बैठे गैंगस्टर से जुड़े नेटवर्क का खुलासा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

विदेश बैठे गैंगस्टर से जुड़े नेटवर्क का खुलासा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

100 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल समेत गैंग का मुख्य सदस्य गिरफ्तार

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर:

  • 📰:-जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी और गैंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनील नाटा और डोनी बल्ल गिरोह से जुड़े एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की दो पिस्तौलें, दो जिंदा कारतूस और एक साइड बैग बरामद हुआ है।
  • एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सुच्चा सिंह उर्फ सन्नी इलाके में बड़े स्तर पर हेरोइन सप्लाई कर रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर पुष्प बाली की अगुवाई में टीम ने लांबड़ा इलाके में कार्रवाई की।
  • पुलिस के मुताबिक, अड्डा गांव रामपुर लल्लियां के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से हटने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। उसके बैग से हेरोइन और हथियार बरामद किए गए।
  • आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह उर्फ सन्नी निवासी फतेहगढ़ पंजतूर, जिला मोगा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी हत्या, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है और हाल ही में फरीदकोट जेल से जमानत पर बाहर आया था।
  • पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह “अभी” नामक व्यक्ति के साथ मिलकर दोबारा ड्रग तस्करी में सक्रिय हुआ था। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के संपर्क में है। 
  • फिलहाल थाना लांबड़ा में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अब उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, साथ ही नशे से बनाई गई संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल