Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » लुधियाना से जालंधर में पिता को मिलने आई बेटी के साथ हुआ ऐसा कि पिता को देनी पड़ी शिकायत… पढ़ें 📢

लुधियाना से जालंधर में पिता को मिलने आई बेटी के साथ हुआ ऐसा कि पिता को देनी पड़ी शिकायत… पढ़ें 📢

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के सूर्या एन्क्लेव इलाके में अपने पिता से मिलने आई बेटी के साथ दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात हो गई। उद्योगपति विनोद गुप्ता की बेटी चेनाली गुप्ता को निशाना बनाते हुए अज्ञात झपटमारों ने उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार चेनाली गुप्ता, जो लुधियाना में विवाहित हैं, इन दिनों अपने मायके जालंधर आई हुई थीं। घटना वाले दिन वह किसी काम से घर से बाहर निकली थीं और अपनी कार में बैठने ही वाली थीं, तभी अचानक झपटमार वहां पहुंचे और झटके से उनका बैग छीनकर भाग निकले। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई।

 

बताया जा रहा है कि बैग में हजारों रुपये की नकदी, कीमती गहने और जरूरी सामान मौजूद था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

 

घटना के दौरान चेनाली गुप्ता को हल्की चोट भी आई है। बैग बचाने की कोशिश में झपटमारों ने जोर से खींचा, जिससे उनके हाथ में मोच आ गई।

 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल