
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
शाहपुर: सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स शाहपुर की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध, दौड़ता पंजाब की 17वीं मैराथन 8 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। इस मैराथन में हर साल हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
यह मैराथन नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है, जिसके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं की ताकत, उत्साह और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पद्मश्री हंसराज हंस, मशहूर गायक मास्टर सलीम और गगन कोकरी भी शामिल होंगे। वे अपनी गायकी के जरिए मैराथन में भाग लेने वाले लोगों का हौसला बढ़ाएंगे।
यह मैराथन 8 मार्च 2026 को सुबह 5:30 बजे साउथ कैंपस शाहपुर से शुरू होगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




