Home » राजनीति » महाराजा रणजीत सिंह के बलिदान दिवस पर भाजपा ने लगाई छबील, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

महाराजा रणजीत सिंह के बलिदान दिवस पर भाजपा ने लगाई छबील, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

 महाराजा रणजीत सिंह जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर,5 एवं मंडल नंबर 8 में श्रद्धापूर्वक मीठे पानी एवं मीठी लस्सी की छबील लगाकर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राकेश राठौर ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह एक महान शासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याणकारी शासन के प्रतीक थे। उनका जीवन और बलिदान आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह द्वारा स्थापित सुशासन, न्याय और सर्वधर्म सम्मान की भावना आज भी प्रासंगिक है।

राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में जनसेवा, सुशासन और विकास के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब को फिर से समृद्ध, सुरक्षित और विकासशील बनाना है तथा महाराजा रणजीत सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर क्षेत्र के निवासियों को मीठी लस्सी एवं मीठा पानी वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया तथा महाराजा रणजीत सिंह जी के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,भूपिंदर अनु, ललित यादव बबू,मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा

, अंजू प्रभाकर, रिपु दमन सिंह,एडवोकेट हरिंदर सिंह कहलों,मनीष नड्डा,जे पी पांडे,मनोज अग्रवाल,डिंपल कुमार,अमरजीत कुमार,रवींद्र सोनकर,शाम लाल,परमजीत कुमार,हेमराज,रमेश वर्मा, सोढ़ी राम,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल