Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मकसूदां मंडी गोलीकांड, मोनू पुरी के साथी ने ही चलाई क्या उस पर गोली, आखिर क्यों???? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मकसूदां मंडी गोलीकांड, मोनू पुरी के साथी ने ही चलाई क्या उस पर गोली, आखिर क्यों???? जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-गोली चलाने वाला लाल टी-शर्ट पहना व्यक्ति दिखा मोनू पुरी के भाई के साथ, एक और वीडियो वायरल, मोनू पुरी के भाई सोनू पुरी के साथ आता दिख रहा है लाल शर्ट वाला जिसने चलाई गोली…
  • मंगलवार शाम मकसूदां मंडी में प्रधानगी और फड़ी पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद चली गली में एक लाल शर्ट वाला गोली चलाते नजर आया था। बुधवार को एक और वीडियो वायरल हुई जिसमें गोली चलाने वाला शर्ट पहने व्यक्ति मोनू पुरी के भाई सोनू पुरी और उसके बाकी साथियों के साथ आता दिख रहा है। वीडियो में यह भी लग रहा है कि उसके हाथ में पिस्टल है। अब इस मामले में बड़ी बात यह है कि अगर मोनू पुरी के साथ लाल टीशर्ट वाला व्यक्ति जुड़ा था तो उसने आखिर मोनू पुरी पर गोली क्यों चलाई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद समझौते के नाम पर दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे, जिसमें लाल शर्ट वाला युवक भी आया था। उसने सिर्फ डराने के लिए गोली चलाई, जो मोनू पुरी के पैर में लग गई। बताया जा रहा है किसके बाद दोनों पक्षों के समर्थन में जुड़े लोग एक दूसरे को फोन करके कह रहे थे कि कोई बयान न दे ताकि मामला आगे ना बढ़े। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल