Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भगवान वाल्मीकि चौक और बस्ती अड्डा इलाके में न जाएं… पड़े क्यों..📢

भगवान वाल्मीकि चौक और बस्ती अड्डा इलाके में न जाएं… पड़े क्यों..📢

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन 

-भीषण जाम, फुटबाल चौक पर निर्माण कार्य से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था

-फुटबाल चौक के पास निर्माण कार्य शुरू होने से ट्रैफिक डायवर्ट, बस्ती अड्डा से नकोदर चौक तक लंबी कतारें

 

जालंधर शहर में मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। फुटबाल चौक के पास चल रहे निर्माण कार्य के कारण पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक का रूट बदल दिया, जिसके चलते भगवान वाल्मीकि चौक और बस्ती अड्डा चौक के आसपास भीषण जाम की स्थिति बन गई।

 

जानकारी के अनुसार फुटबाल चौक के नजदीक निर्माण कार्य शुरू होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों से आने वाले वाहनों को बस्ती अड्डा चौक से होकर नकोदर चौक की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए।

 

जाम की वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूल बसों और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस की ओर से ट्रैफिक को सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

 

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सके।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल