Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन, नशीली गोलियां और कारतूस बरामद 📢

फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन, नशीली गोलियां और कारतूस बरामद 📢

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत दो अलग-अलग ऑपरेशनों में कार्रवाई, 5.775 किलो हेरोइन, 1.33 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल-टैबलेट, 39 कारतूस और ड्रग मनी बरामद

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

फिरोजपुर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “युद्ध नशियां विरुद्ध” के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, गोला-बारूद और ड्रग मनी बरामद की है।
  • पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट, 39 जिंदा कारतूस (KF 7.65 बोर) तथा 36,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

 *अलग-अलग मामले दर्ज*

  • इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये मामले थाना अरिफ के और थाना ममदोट में दर्ज किए गए हैं।

*सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी*

  • पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य नशा तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, पूरे वित्तीय नेटवर्क तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करना है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल