Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पुरानी रंजिश में खूनी वार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पुरानी रंजिश में खूनी वार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

पुरानी रंजिश के चलते वारदात, पिस्तौल के बट से भी पीटा; सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर: 31 मई 

  • 📰:-जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में शनिवार रात  को पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने दोनों पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि थाना-8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उसे बातचीत के बहाने अपने पास बुला ले गए। आरोप है कि जैसे ही निखिल उनके पास पहुंचा, युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।
  • बेटे को बचाने के लिए जब सोनू बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथ पर तेजधार हथियार से वार किया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
  • पीड़ित परिवार ने हमले की वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
  • थाना-8 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल