Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 185 की हुई शानदार पासिंग आउट परेड📢

पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 185 की हुई शानदार पासिंग आउट परेड📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन 

 

74 रिक्रूट सिपाही प्रारंभिक प्रशिक्षण हासिल करने के बाद हुए पास आउट

 

जालंधर, 17 मार्च : स्पैशल डी.जी.पी., एच.आर.डी. ईश्वर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पी.ए.पी. प्रशिक्षण केंद्र, जालंधर छावनी में आज बैच नंबर 185 के रिक्रूट सिपाहियों की पासिंग आउट परेड हुई।

 

इस दौरान आर्म्ड काडर के 46 (39 पुरुष और 7 महिला), तकनीकी सेवाएं विभाग के 21 (17 पुरुष, 4 महिला), इंटेलिजेंस विभाग के 7 (4 पुरुष और 3 महिला) कुल 74 रिक्रूट सिपाही अपनी प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पास आउट हुए। इन जवानों को प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर और इंडोर विषयों में प्रशिक्षण दिया गया।

 

रिक्रूट ट्रेनिंग जालंधर के कमांडेंट मंदीप सिंह गिल इस पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। 7वीं बटालियन पी.ए.पी. जालंधर छावनी के कमांडेंट गुरतेजिंदर सिंह औलख ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

मुख्य अतिथि ने ट्रेनिंग में सफल होने पर सभी सिखियार्थियों को बधाई दी और उन्हें अच्छे पुलिस अधिकारी बनने, अनुशासन बनाए रखने तथा कानून के अनुसार समाज की निष्पक्ष सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद अपनी सेवाओं से समाज और पुलिस विभाग को और बेहतर बनाने में योगदान दें।

 

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर रिक्रूट सिपाही अकाशदीप सिंह 3-सी/379 फर्स्ट आउटडोर ,रिक्रूट महिला सिपाही अंजू रानी 2-सी/339) फर्स्ट इंडोर ,रिक्रूट सिपाही केशव दिवेदी 75/795 बेस्ट मार्क्समैन रिक्रूट महिला सिपाही अंजू रानी 2-सी/339 परेड कमांडर रिक्रूट सिपाही मनिंदर सिंह (82/417) सेकंड परेड कमांडर पासिंग आउट परेड के बाद बैंड डिस्प्ले, भांगड़ा और गिद्धा का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न यूनिटों के गजेटेड अधिकारी, आर.टी.सी. स्टाफ़ तथा जवानों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल