Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पहाड़ो में मनाया गया पल्लनपुर में चल रहे हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप का दूसरा दिन 📢

पहाड़ो में मनाया गया पल्लनपुर में चल रहे हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप का दूसरा दिन 📢

✍🏻शिवम, रिपोर्टर , पीटीएन

📰:-पल्लनपुर में चल रहे हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप का दूसरा दिन विद्यार्थियों द्वारा पहाड़ों में ट्रैकिंग करके मनाया गया। यह ट्रैकिंग कुल 5 किलोमीटर की रही । यह ट्रैकिंग कैंप इंस्ट्रक्टर जसपाल राणा की निगरानी में हुआ। इस ट्रैकिंग की शुरुआत सुबह 9:00 बजे ब्रेकफास्ट के बाद हुई। इंस्ट्रक्टर जसपाल की सीटी की आवाज पर सभी विद्यार्थी कतारें बनाकर खड़े हो गए । करीब 5 मिनट में इंस्ट्रक्टर की आवाज पर ध्यान रखने के लिए बनाए गए लीडर भवनीत सिंह और शाविंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखा और सभी को ‌लीड किया। ऊंचे ऊंचे पहाड़ और शांति से भरे माहौल का सभी विद्यार्थियों ने आनंद लिया। ट्रैकिंग का रूट सुख विला के नाम पर रखा गया। पहाड़ों और घने जंगलों के साथ कई जानवर भी देखने को मिले। विद्यार्थियों ने स्थान पर पहुंच विश्राम किया, नाच-गाने, ओपन गेम के साथ पूरी मस्ती की। विश्राम के बाद सभी वापस चलते हुए अपनी कैपिंग वाली जगह पर पहुंचे और फिर इकट्ठे बैठकर भोजन किया। भोजन के बाद विद्यार्थियों ने शाम को गुरुद्वारा साहिब में अरदास की, माथा टेका। इस तरह ट्रेकिंग में मौज मस्ती के साथ विद्यार्थियों का कैंप का दूसरा दिन समाप्त हुआ।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल