Home » स्पोर्ट्स » पंजाब के गबरू जवान ने रचा इतिहास: जालंधर का रहने वाला; जीता गोल्ड मेडल, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब के गबरू जवान ने रचा इतिहास: जालंधर का रहने वाला; जीता गोल्ड मेडल, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

“पंजाब के गबरू जवान जिनके चलते है पंजाब की शान”.

  • 📰:-जालंधर के एक एथलीट ने 100 मी की रेस में गोल्ड मेडल लाकर जालंधर और पंजाब का नाम रोशन किया है और इतिहास बनाया है। इस गबरु का नाम है गुरविंदर वीर सिंह जिसने 100 मीटर रेस में 10.09 सेकंड में विरोधियों को पछाड़कर रेस जीती और गोल्ड मेडल पाया। युवा गुरविंदर ने रांची में हुए फेडरेशन कप में 100 मीटर की रेस में दौड़कर अपने विरोधीयों को पीछे छोड़ा और 10.09 सेकंड में रेस खत्म कर इतिहास रचा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गुरविंदर की जीत से पूरे पंजाब में खुशी की लहर दौड़ चुकी है ।

      *सीएम मान ने दी बधाई:*

  • गुरविंदर वीर सिंह की जीत पर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गुरविंदर को बधाई दी और भविष्य में ओर आगे बढ़ने के लिए कहा। गुरविंदर को सोशल मीडिया पर उनकी जीत के चलते कई पंजाब के बड़े एथलीट्स की तरफ से शुभकामनाएं आई । गुरविंदर का गोल्ड मेडल जीत इतिहास रचना पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है और वह भारत के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आए हैं जिस पर वह जल्दी ही खरे उतरेंगे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल