Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नकोदर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चोरी, डेढ़ लाख का सामान चुराकर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद📢

नकोदर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चोरी, डेढ़ लाख का सामान चुराकर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में कैद📢

 

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन

नकोदर में स्थित प्रतापपुरा बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चोरों ने धावा बोला है। चोरों ने करीब डेढ़ लाख का सामान चुराया जिसमें बैटरियां, इनक्यूबेटर और महंगे विदेशी औजार शामिल है। दुकान के मालिक सुलखान सिंह का कहना है कि यह घटना 6 मार्च को हुई थी और इस घटना को बीते करीब 9 दिन हो चुके हैं पर चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जब दुकानदार ने अपनी दुकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोर जिस वाहन पर आए थे वो वाहन बिना नंबर प्लेट के खड़ा था। उनका यह भी कहना था की चोरी के वक्त गश्त कर रही पुलिस टीम भी वहां से गुजरी थी। सुलखान सिंह का आरोप है की शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी और ड्यूटी ऑफिसर एएसआई विजय कुमार बिलगा का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल