✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के मशहूर दमोरिया पुल पर ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार कार चालक मनी अपने बेटे और भाई सहित तीन लोगों के साथ भगत सिंह चौक की तरफ से दमोरिया पुल के रास्ते अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा।
कार चालक मनी ने बताया कि ऑटो चालक गलत दिशा से आ रहा था और अचानक सामने आने के कारण वह अपना संतुलन नहीं संभाल पाया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीनों लोगों को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, ऑटो चालक ने बताया कि वह शॉर्टकट रास्ते से पुल के नीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही कार से टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने कहा कि पुल पर शॉर्टकट या गलत दिशा से वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है। राहगीरों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













