Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेज रफ्तार का कहर: जालंधर में स्कूल जाते समय पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार 📢

तेज रफ्तार का कहर: जालंधर में स्कूल जाते समय पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार 📢

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

स्कूल जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार; पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

📰:-जालंधर के चोगिट्टी चौक के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक पर सवार पिता और उनके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्चा कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे बिजली घर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। राहगीरों ने बच्चे को पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की, जबकि घायल पिता को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान ग्रीन सिटी के रहने वाले 47 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

 

सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। थाना रामामंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल