Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेज रफ्तार आ रही अल्टो डिवाइडर से टकराई, गाड़ी में बैठे दोनों बुजुर्गो के एयरबैग खुलने के कारण बची जान📢

तेज रफ्तार आ रही अल्टो डिवाइडर से टकराई, गाड़ी में बैठे दोनों बुजुर्गो के एयरबैग खुलने के कारण बची जान📢

 

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

जालंधर के मकसूदां फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार अल्टो गाड़ी जो डिवाइडर से टकरा गई, गाड़ी में बैठे दोनों बुजुर्गो का एयरबैग खुलने से बचाव हो गया। टक्कर इतनी ज्यादा भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। गाड़ी में बैठे दोनों बुजुर्ग चंडीगढ़ की और जा रहे थे। आसपास के लोग मौके पर वहां मौजूद हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौजूद लोगों को कहना था की गाड़ी इतनी तेज थी कि टक्कर होने से कार के अगले शीशे और इंजन में भारी नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि मकसूदां फ्लाईओवर के पास एक गाड़ी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है और उनके बयानों के आधार पर घटना की जांच की जाएगी।वहीं लोगों ने कहा है कि डिवाइडर के पास रिफ्लेक्टर लगाए जाए ताकि आगे से एक्सीडेंट होने से बचाव हो।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल