Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ट्रेडर्स कमिशन की पहल पर व्यापारियों के साथ मीटिंग ,व्यापारियों को सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा, अधिकारियों ने उचित समाधान का दिया भरोसा📢

ट्रेडर्स कमिशन की पहल पर व्यापारियों के साथ मीटिंग ,व्यापारियों को सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा, अधिकारियों ने उचित समाधान का दिया भरोसा📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर, 14 मार्च: व्यापारियों की समस्याओं के उचित समाधान के उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन (एफ.सी.टी.) द्वारा स्थानीय रैनक बाजार में व्यापारियों के साथ एक इंटरैक्टिव मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में व्यापारियों को सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  

 

इस मौके पर प्रशासकीय अधिकारी, ‘आप’ नेता नितिन कोहली और रैनक बाजार के मार्किट प्रधान समेत अन्य हस्तियां भी मौजूद रही।  

 

यह पहल जिला ट्रेडर्स कमिशन के चेयरमैन इंद्रवंश सिंह चड्ढा द्वारा एक्साइज और टैक्सेशन विभाग के सहयोग से की गई, जिसका उदेश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाना था।  

 

मीटिंग के दौरान व्यापारियों ने अपने मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे, जिन पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक रवैया दिखाते हुए उचित समाधान करने का भरोसा दिया गया।  

 

इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित बनाना था।  

 

इस मौके पर एस.डी.एम. जालंधर-2 नवदीप सिंह, एस.एच.ओ. अनु के अलावा श्रम विभाग, इंडस्ट्री विभाग और एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारी तथा काउंसलर जतिन गुलाटी, वार्ड इंचार्ज हरविंदर चड्ढा (सोनू), चेयरमैन विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन नॉर्थ सुखविंदर सिंह, मार्किट प्रधान शिव जी, आशीष गुलाटी, जसपाल सिंह और गुरदीप सिंह भी मौजूद रहे

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल