Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में होगा ‘नाटक हमारे राम’ का मंचन, दो दिन चलेगा कार्यक्रम

जालंधर में होगा ‘नाटक हमारे राम’ का मंचन, दो दिन चलेगा कार्यक्रम

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर के सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान दीपक बाली ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम की सफलता पर सभी सनातनी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि अब जालंधर में ‘नाटक हमारे राम’ का मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीटी इंस्टीट्यूट, शाहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा और दो दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस नाटक का मंचन पंजाब के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

दीपक बाली ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा नाटक में मुख्य किरदार की भूमिका निभाएंगे। नाटक के माध्यम से दर्शकों को रामायण, लव-कुश और सुंदरकांड से जुड़ी कथाओं एवं प्रसंगों से रूबरू करवाया जाएगा।

पास के जरिए होगी एंट्री

कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी। पास दिखाने के बाद ही ऑडिटोरियम में प्रवेश मिलेगा। दीपक बाली ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ नाटक देखने पहुंचें, ताकि नई पीढ़ी को भगवान राम और रामायण से जुड़े संस्कारों एवं संदेशों से परिचित करवाया जा सके।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल