Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में हादसा: छत गिरने से चाचा-भतीजे की मौत 📢

जालंधर में हादसा: छत गिरने से चाचा-भतीजे की मौत 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुरानी छत तोड़ते समय अचानक छत गिर गई, जिससे मलबे में दबकर चाचा और भतीजे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरी का काम कर रहे थे और छत तोड़ रहे थे। इसी दौरान छत अचानक ढह गई और दोनों उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान दिनेश साहनी (38) और राजा साहनी (33) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे और फिलहाल जालंधर में रह रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यह काम मशीन से होना चाहिए था, लेकिन मजदूरों से हाथों से काम करवाया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल