Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम मान भी आए निशाने पर📢

जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम मान भी आए निशाने पर📢

 

 

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर के महानगर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है जिस स्कूल प्रबंधन को और लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा ईमेल खालिस्तानियों द्वारा भेजा गया है जिसमें उन्होने कई स्कूलों को अपना निशाना बनाया है। इस ईमेल में एपीजे स्कूल, सिटी इंस्टीट्यूशन, डीपीएस सहित अन्य स्कूल शामिल है। इसके अलावा इस ईमेल में विधानसभा और ट्रेन को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान पर भी निशाना साधा गया है।

 *बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भी हटाने की कही गई बात*

ईमेल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को भी कहा गया है। संदेश में खाली स्थान से जुड़े संदर्भ भी दिखाए गए हैं और पंजाब को भारत से अलग करने की बात की गई है। इस ईमेल से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है और हर तरफ अफरा तफरी मच गई है। इसी बीच एसपी आकृषि जैन का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल लो कब धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना मिली है इसके बाद पुलिस टीम में तुरंत स्कूलों में तैनात कर दी गई है। स्कूल प्रशासन भी हमारा साथ दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घबराए नहीं और शांति का माहौल बनाए रखें। धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों को खाली करवा दिया गया है और सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है और जल्दी इसका खुलासा हो जाएगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल