भक्तों ने खेला तंबोला, कूपन नंबर से निकाले ईनाम
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के अंतर्गत आते शेखां बाज़ार स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में श्रावण मेला करवाया गया। यह श्रावण मेला मुख्य तौर पर महिलाओं के लिए करवाया गया था। मंदिर में माता रानी जी कि सुंदर मूर्ति सजाई गई थी , सभी भक्तों ने मंदिर में बालाजी एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मेले का पूरा कार्यभार मंदिर के मुख्य सेवादार एवं विधायक रमन अरोड़ा ने संभाला। भारी संख्या में भक्त मेले में पहुंचे और मेले का पूरा आनंद उठाया। मेले की शुरुआत बालाजी और श्री गणेश जी के जयदोष से शुरू की गई एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
*कूपन नंबर से दिए गए गिफ्ट*:
मेले में कई तरह के प्रबंध किए गए थे। मेले में भाग लेने वाले सभी भक्तों को कूपन नंबर बांटे गए जिसके राही जीतने वाले भक्तों को गिफ्ट भी दिए गए जिनमें किसी को कूलर, वाशिंग मशीन, एलसीडी सहित अन्य उपहार दिए गए।
*मेले में मशहूर कलाकार पतीला जी ने की शिरकत*
मेले में मशहूर कलाकार पतीला जी ने शिरकत की। पतीला जी ने भक्तों के साथ अपने कुछ खास और हंसमुख डायलॉग साझे किए साथ ही उनके द्वारा की गई फिल्मों के भी डायलॉग सुना कर भक्तों को हंसाया। पतीला जी ने सभी भक्तों को बालाजी की भक्ति करने एवं उनकी कृपा में रहने का संदेश दिया।
*भांगड़े एवं गिद्दे ने मोहा मन, छोटे बच्चे एवं महिलाओं ने डाला भांगड़ा एवं गिद्दा:*
कार्यक्रम में भांगड़े और गिद्दे की खास पेशकश की गई जिसमें युवाओं ने भांगड़ा डाला सहित महिलाओं एवं छोटे बच्चों ने भी भांगड़ा एवं गिद्दा डाल भक्तों का मन मोह लिया। परफॉर्मेंस देने वाले सभी भक्तों को उपहार दिए गए।
*भक्तों से पूछे गए धर्म के हेतु सवाल, जवाब देने वाले को मिले खास उपहार:*
मिलने के दौरान भक्तों से धर्म के हेतु सवाल जवाब किए गए जिसमें सही जवाब देने वालों को खास उपहार दिए गए। मुख्य सेवादार रमन अरोड़ा ने सभी भक्तों से प्रश्न पूछे एवं सभी भक्तों ने जवाब भी दिए।
*भक्तों को खिलाई गई तंबोला, जीतने वाले को बांटे गए उपहार:*
मेले में आए सभी भक्तों ने तंबोला खेली जिसके नंबर मुख्य सेवादार रमन अरोड़ा ने बोले। जीतने वाले सभी भक्तों को उपहार भेंट किए गए।
*मेले के दौरान खूब झूमे भक्त, प्राप्त किया माता रानी और बालाजी का आशीर्वाद
मेले के दौरान सभी भक्त खूब झूमे, भक्तों ने माता रानी एवं बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार रमन अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, संदीप जग्गा, मोनू चड्ढा, राज कुमार चड्ढा, नितेश पंडित जी, अनुज पंडित जी, दिवाकर पंडित जी, संतोष पंडित जी सभी बालाजी के सेवादारों एवं भक्तों ने इस मेले में भाग लिया। मेले के बारे में बताते हुए नितेश पंडित जी ने कहा कि मेले के बाद सावन के पूरे महीने माता रानी का कीर्तन करवाया जाएगा जिसमें सभी भक्त भाग ले एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥













