न्यू गुरु नानक नगर में तड़के 4 बजे चली गोलियां, पुरानी रंजिश और अवैध धंधों के विवाद को लेकर टकराव की आशंका; पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के नागरा से न्यू गुरु नानक नगर इलाके में बुधवार तड़के करीब 4 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दो गुटों के बीच कथित गैंगवार हो गई। इलाके में करीब 25 राउंड फायरिंग होने की सूचना है। इस दौरान राहुल निवासी आर्य नगर और बलजिंदर कौर पत्नी अमरजीत नागरा घायल हो गए।
- जानकारी के अनुसार, राहुल के पेट में गोली लगी, जो आर-पार निकल गई, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बलजिंदर कौर के पैर में गोली के छ लगे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
- जानकारी के मुताबिक, अमरजीत नागरा और कन्नू गुज्जर एक ही गैंग से जुड़े होने के बावजूद उनके गुटों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को झगड़े का कारण मान रही है।
- घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। आरोप है कि फायरिंग के बाद कुछ लोगों ने मौके से सबूत हटाने की भी कोशिश की।
- पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह निवासी न्यू गुरु नानक नगर, मनवीर उर्फ पैनी निवासी जंडियाली, राहुल निवासी आर्य नगर, कन्नू गुज्जर और नितिश उर्फ गुल्ली समेत अन्य आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान राहुल और बलजिंदर कौर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











