
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के न्यू शीतल नगर इलाके में बाइक सवार झपटमारों ने एक लेडी टीचर को अपना निशाना बनाया और उनका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना उसे समय की है जब टीचर ऑटो से उतरकर अपने घर की और पैदल जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार टीचर करुणा ओबेरॉय, जो की नवांशहर के कॉलेज में पढ़ाती है। करुणा ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म कर नवांशहर से जालंधर वापस आ रही थी। जैसे ही वह ऑटो से उतरकर अपने घर के पास पहुंची तो पीछे से आए दो लुटेरों ने, जिन्होंने अपने मुंह को ढका हुआ था, झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। पीड़िता करुणा ने जब शोर मचाया, तब आसपास के दुकानदार शोर सुनकर लुटेरों के पीछे भागे पर लुटेरे युवक अपनी तेज रफ्तार से बाइक भगाकर गलियों में से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक छीने गए पर्स में 8000 की नकदी, एक मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और कॉलेज की चाबियां थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का ज्यादा लिया और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है,थाना प्रभारी ने पीड़िता को विश्वास दिलाया है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




