जालंधर में लापता हुए युवक का ऑटो में शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के बस्ती शेख के नाखा वाले भाग में लापता हुए युवक का ऑटो में शव बरामद किया गया जिससे इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जहां बेटे को इस हालत में देखकर उनका रो- रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक जो कि ऑटो चलाता है, रोज़ की तरह शाम को घर न लौटने पर परिवार ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को दी लेकिन कोई सुराग बरामद नहीं हुआ। अगले दिन एक मैकेनिक ने सड़क किनारे एक ऑटो को दिखा जिसकी मौके पर ऑटो मलिक को दी गई। जब ऑटो मालिक गुमशुदा के परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो ऑटो में से युवक का शव बरामद किया गया।
*युवक शादीशुदा था, एक बेटा भी*:
मृतक 25 वर्षीय युवक शादीशुदा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था ।
*बेटे के शव को देखकर मां हुई बेसुध*:
मृतक की मां के अनुसार जब उन्हें सूचना मिली तो वह परिवार सहित मौके पर पहुंची जहां अपने बेटे के शव को देखकर बी शुद्ध हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसकी जांच की जानी चाहिए।
युवक शराब पीने का आदि था :
ऑटो मलिक सूरज का कहना था कि युवक उनसे किराए पर लेकर ऑटो चलाता था। वह करीब पिछले एक हफ्ते से आर्डर चल रहा था। वह रोज़ शाम तक घर लौट जाता था जिस दिन वह नहीं लौटा तो उन्होंने देर रात तक ऑटो की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अगले दिन उन्हें मैकेनिक का फोन आने पर ऑटो सड़क किनारे होने का पता चला और उसमें से उक्त युवक की लाश बरामद की गई। सूरज ने बताया कि उक्त युवक शराब पीने का भी आदि था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











