Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में युवकों पर जानलेवा हमला, मामूली बहस को लेकर किया तेजधार हथियारों से वार 📢

जालंधर में युवकों पर जानलेवा हमला, मामूली बहस को लेकर किया तेजधार हथियारों से वार 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के व्यस्त इलाके 120 फुटी रोड पर कुछ युवकों ने छोटी बहस को लेकर तेजधार हथियारों से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमलावर करीब 15 से 20 थे । जानकारी देते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी राया नाम के युवक के साथ कुछ दिन पहले मामूली बहस हुई थी। आज वह अपने दोस्त के साथ 120 फुटी रोड पर खड़ा था तब 15 से 20 युवकों ने आकर उसके और उसके दोस्त के ऊपर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवकों के परिवार ने सीपी को इस मामले की शिकायत की और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल