Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में यह क्या ले आया युवक… एएनटीएफ ने 414 ग्राम हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार 📢

जालंधर में यह क्या ले आया युवक… एएनटीएफ ने 414 ग्राम हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक बड़ी सफलता मिली है। जालंधर रेंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 414 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष पुत्र अमनदीप सिंह निवासी उमरेवाल, थाना महितपुर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से हेरोइन के अलावा एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (PB-05-AG-8923) भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

 

एएनटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एस.ए.एस. नगर (मोहाली) स्थित थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था और इलाके में नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

 

👉 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच लगातार जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल