शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- जालंधर में मेयर विनीत धीर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनकी पूजनीय माता जी श्रीमती आशा धीर का बुधवार देर रात को स्वर्गवास हो गया। सभी बड़े लीडर्स देर रात मेयर के घर शोक जताने पहुंचे। सभी लीडर्स, विधायक, शुभचिंतकों ने आशा जी को श्रद्धांजलि भेंट की।
वीरवार को होगा अंतिम संस्कार
- श्रीमती आशा धीर का अंतिम संस्कार 25 जून वीरवार शाम को 5:00 बजे हरनामदास पुरा शमशान घाट में होगा। इसी साल 2026 में मेयर के पिता का भी देहांत हो गया था। पूरा परिवार और रिश्तेदार इस समय शोक की लहर में डूबा हुआ है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











