Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में बालियां चुराकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने दबोचा, पिटाई कर किया पुलिस के हवाले📢

जालंधर में बालियां चुराकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने दबोचा, पिटाई कर किया पुलिस के हवाले📢

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में महिला की बालियां छीन कर फरार हो रहे लूटेरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया और दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने लुटेरे को पकड़ कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर की ओर जा रही थी तभी बाइक पर आए लुटेरों ने उनकी बालियां निकाल कर भागने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, तेज रफ्तार होने के कारण लुटेरे बाइक से गिर गए जिनमें से एक लुटेरे को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में ले लिया, ओर उसके पास से मिली बाइक भी जब्त कर थाने ले गए। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल