Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में बालाजी समागम को लेकर आप-भाजपा आमने-सामने: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में बालाजी समागम को लेकर आप-भाजपा आमने-सामने: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को रोकने का आरोप, पोस्टर फाड़ने पर FIR की मांग

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर द्वारा आयोजित धार्मिक समागम को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा नेताओं ने AAP सरकार और प्रशासन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई।

 

  • प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम से पहले भारी पुलिस बल आयोजन स्थल पर पहुंचा और वहां चल रही तैयारियां रुकवा दी गईं। आरोप है कि पुलिस ने मजदूरों को डराया-धमकाया, लाइटें और जनरेटर बंद करवाए तथा गेट पर ताले लगा दिए।

 

  • भाजपा नेताओं ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की आस्था से जुड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने कार्यक्रम को विफल करने का प्रयास किया।

 

  • सबसे गंभीर आरोप भगवान बालाजी (हनुमान जी) की तस्वीरों वाले पोस्टरों और होर्डिंग्स को लेकर लगाए गए। भाजपा नेताओं ने वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि निगम कर्मचारियों ने पोस्टरों को पैरों से फाड़ा और कचरे की तरह इकट्ठा किया। भाजपा ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

 

  • भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी। साथ ही मंदिर प्रबंधक कमेटियों और धार्मिक संगठनों से एकजुट होने की अपील भी की गई। बीजेपी नेताओं ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इस “अपमान” का जवाब देगी।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल