
फोटो इंटरनेट से
सत्यम रिपोर्टर पीटीएन
जालंधर शहर स्थित कई पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई जगह पर लोग पेट्रोल भरवाने पहुंचे लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों में यह भी असमंजस बनी हुई है कि पेट्रोल की सप्लाई खत्म हो गई है या जानबूझकर नहीं दिया जा रहा। बता दे कि इजरायल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ जंग छेड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें बहुत तेजी से फैल रही थी। इन खबरों में बताया जा रहा था कि समुद्र के रास्ते भारत सहित कई देशों में आने वाले कच्चे तेल के जहाज पर हमले किए जा चुके हैं। इसी के चलते लोगों में डर फैल गया है कि आने आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कमी हो सकती है या उनके दाम बढ़ सकते हैं । लोग जब पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे तो लोगों को पेट्रोल खत्म होने की स्थिति झेलनी पड़ी और लोगों को बिना पेट्रोल डलवाए वापस लौटना पड़ा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




