✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर में वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के प्रधान महेंद्र सिंह ने पुलिस पर आम लोगों के साथ कथित तौर पर धक्केशाही करने और कुछ लोगों के इशारे पर निर्दोष लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को कई बार शिकायतें देने के बावजूद संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।
महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि डेरा बाबा मस्त वाली दानेवाल दरगाह से जुड़े मामले में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गोलक में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबा बजन शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और डेरे की संगत को कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को बार-बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। महेंद्र सिंह ने बताया कि इंसाफ की मांग को लेकर 22 अगस्त को बाबा बजन शाह और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ रोष मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च मुख्यमंत्री की जालंधर स्थित रिहायश तक पहुंचकर मांग पत्र सौंपेगा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











