✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के दिलकुशा मार्केट में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है जहां पर दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से दुकानदार पर हमला कर दिया। इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल दुकानदार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मौके पर हमलावर दुकान में अपनी दातरें छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार संदीप अहूजा जिनकी दिलकुशा मार्केट में रिंकू मेडिकोज के नाम से दुकान है वहां पर मुंह ढककर दुकान में आए कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से संदीप पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया और मौके पर हथियार छोड़कर वहां से फरार हो गए। घायल संदीप को आसपास के दुकानदारों द्वारा ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। संदीप को हमले में काफी चोटें आई हैं और उनके कई टांके लगे हैं।
*हमला काफी खतरनाक और दर्दनाक था: दुकानदार*
मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हमला काफी ही खतरनाक था। हमलावरों के दुकान में हमला करने से वहां आसपास के दुकानदारों में अफरा- तफरी मच गई।
*घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*:
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ओर आसपास के दुकानदारों से इस मामले के बारे में पूछताछ की। पुलिस टीम का कहना था कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके पर इस्तेमाल किए गए दातर और अन्य हथियार बरामद कर लिए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज़ के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












