Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने मारी बाइक को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत दूसरे की हालत गंभीर📢

जालंधर में तेज रफ्तार सफारी ने मारी बाइक को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत दूसरे की हालत गंभीर📢

 

 

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन

जालंधर में काला संघिया रोड के पास देर रात एक तेज रफ्तार में आ रही सफारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, बाइक पर सवार दो युवकों में से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गईं दूसरा व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है ओर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की पर वहां मौजूद लोगों ने उसे कैसे भी करके पकड़ लिया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वहां पर एक अजीब सा ही माहौल पैदा हो गया, जिस स्थल पर यह घटना हुई वे एरिया थाना डिवीजन नंबर 5 और थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आता है। पुलिस उस समय सोच में पड़ गई कि यह मामला किस थाने के अंतर्गत आता है। हालांकि, स्थिति को गंभीरता से देखते हुए थाना भार्गव कैंप के ड्यूटी अफसर ने कमान संभाली । उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों द्वारा दबोचे गए सफारी चालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया गया । सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई । पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल