Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में कार सवार युवक-युवती की फायरिंग, एक्टिवा सवार दो भाइयों पर बरसाईं गोलियां 📢

जालंधर में कार सवार युवक-युवती की फायरिंग, एक्टिवा सवार दो भाइयों पर बरसाईं गोलियां 📢

 जालंधर नूरमहल में मामूली टक्कर के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेट और कलाई में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के नूरमहल क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुई मामूली टक्कर के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कार में सवार एक युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई हैप्पी को भी चोटें आई हैं।
  • पीड़ित हैप्पी के अनुसार, दोनों भाई रात करीब 10 बजे एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहे थे। कैपिटल बैंक के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार गैलेंज़ा कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
  • आरोप है कि इसके बाद कार से उतरे युवक और युवती ने पहले दोनों भाइयों के साथ बहस और मारपीट की। इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में नवदीप सिंह की कलाई और पेट में गोली लगी, जबकि हैप्पी भी घायल हो गया।
  • गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद दोनों आरोपी अपनी गैलेंज़ा कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल नवदीप को तुरंत नकोदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
  • पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हरकीरत सिंह निवासी सोहल जागीर और मनजोत कौर निवासी उप्पल जागीर के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल