Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में इनोवा बेकाबू होकर पेड़-पोल से टकराई: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में इनोवा बेकाबू होकर पेड़-पोल से टकराई: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सेंट जोसेफ स्कूल के पास तेज रफ्तार इनोवा का कहर… पेड़, बिजली पोल और घर का गेट तोड़ सड़क पर पलटी कार, ड्राइवर बाल-बाल बचा

📍जालन्धर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर के डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार एक घर का मुख्य गेट तोड़ते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक कार के अंदर फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
  • हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में सड़क पर पलटी हुई थी और चालक अंदर फंसा मदद के लिए आवाज लगा रहा था।
  • स्थानीय युवक अंकुश और अन्य राहगीरों ने काफी प्रयासों के बाद चालक को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

*पहले पेड़ और पोल से टकराई कार*

  • राहगीर अंकुश ने बताया कि कार ऑटोमैटिक थी और चालक से अचानक एक्सेलेरेटर ज्यादा दब गया। इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई और फिर बिजली के पोल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार सीधे एक घर के लोहे के गेट से जा भिड़ी और सड़क पर पलट गई।

 

*छत पर बैठी थीं घर की मालकिन*

  • जिस घर का गेट हादसे में टूट गया, उसकी मालकिन भजन कौर ने बताया कि वह उस समय घर की छत पर बैठी थीं। अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई, जिसके बाद वह घबरा गईं। नीचे आकर देखा तो कार उनके घर का गेट तोड़ चुकी थी।
  • पड़ोसी अभी अमृत सिंह ने बताया कि चालक किसी शादी समारोह से लौट रहा था और संभव है कि वह नशे की हालत में हो। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की भी जांच कर रही है।

 

*नींद की झपकी आने की बात कही*

  • सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। एएसआई प्रेमनाथ ने बताया कि कार चालक की पहचान एक ढाबा मालिक के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा।
  • पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक शराब के प्रभाव में था या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल