
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर में नकोदर चौंक के पास युवक ने मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की पर वहां पर मौजूद कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने हिम्मत करके उसे पकड़ लिया ओर उसकी छितर परेड की। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने बेटे को स्कूल से लेकर वापस घर जा रहा था तभी पीछे से आए युवक ने उसका फोन चुरा कर भागना चाहा। तभी युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों से मदद की मांग की। युवक ने चोर का पीछा भी किया पर वो उसके काबू में ना आ सका। तभी वहां पर मौजूद कूड़ा उठाने वाले युवक ने हिम्मत कर उसे काबू किया। लोगों ने आरोप लगाया कि वे युवक अक्सर इस इलाके में घूमता रहता था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में भी रहता था । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर के लिए तो पुलिस और लोगों के बीच तिखी नोंक-झोंक भी हो गई। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस को कई बार इस क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बारे में शिकायतें दर्ज करवाई गई है पुलिस की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




