जालंधर के नूरपुर स्थित एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 19 वर्षीय 12वीं की छात्रा खुशप्रीत की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। परिवार का आरोप है कि शिवानी नामक टीचर ने छात्रा पर पर्स से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया और उसे कमरे में ले जाकर मारपीट की। परिजनों का दावा है कि छात्रा को करीब डेढ़ घंटे तक कमरे में बंद रखा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतका की रिश्तेदार कुलविंदर कौर ने बताया कि खुशप्रीत रोल नंबर लेने स्कूल आई थी। वहीं पिता जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि बेटी ने फोन पर बताया था कि उस पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। कुछ देर बाद दोबारा फोन कर कहा गया कि असली लड़की पकड़ ली गई है। जब परिजन स्कूल पहुंचे तो बेटी मृत मिली।
मकसूदा थाने के अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर परमजीत कौर नामक टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




