Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कर्ज से परेशान आकर निगम रिटायर्ड सुपरीटेंडेंट ने की आत्महत्या, कमरे में आग लगा कर उसमें कूद दी अपनी जान📢

कर्ज से परेशान आकर निगम रिटायर्ड सुपरीटेंडेंट ने की आत्महत्या, कमरे में आग लगा कर उसमें कूद दी अपनी जान📢

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

जालंधर में रिटायर्ड निगम सुपरीटेंडेंट ने अपने घर में आग लगा कर उसमें कूद के अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वे आग में कूदा तो उसके चिल्लाने की ज़ोर -ज़ोर
से आवाजें आने लगी, आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने शोर मचाया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पड़ोसियों की आवाज सुनकर परिवार वाले जागे । मृतक की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है जो कि नगर निगम में रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट के तौर पर रह चुके हैं। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता कर्ज की वजह से परेशान रहते थे। रोज की तरह वह खाना खाकर सोने चले गए, सुबह 4:30 उनकी चिल्लाने की वजह आने लगी। जब आवाज सुनकर पड़ोसियों ने जगाया तब उन्हें बचाने के लिए भागे तब तक वह बुरी तरह से जल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस का कहना है कि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है कि सुसाइड नोट था या आग में जल गया। थाना रामामंडी के एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा है कि मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं उनके बयानों पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल