Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आसान कमाई’ ने बना दिया तस्कर—क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

आसान कमाई’ ने बना दिया तस्कर—क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

📍 जालंधर

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर रेंज को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 72 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
  • यह कार्रवाई एडीजीपी नीलाभ किशोर (IPS) के दिशा-निर्देशों और एआईजी जगजीत सिंह सरोआ (PPS) व डीएसपी सुखविंदर सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
  • गिरफ्तार आरोपी की पहचान महिकदीप सिंह उर्फ महिक पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी गांव रोतां वाला खुर्द, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ANTF, SAS नगर (मोहाली) में मामला दर्ज कर लिया है।

 

*बरामदगी:* 

  • 4 किलो 72 ग्राम हेरोइन
  • हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (PB-14-D-3730)

 

 

*कहां से पकड़ा गया?* 

पुलिस ने आरोपी को इंडिया गेट से अटारी रोड के पास, पंजाबी बाग मैरिज पैलेस के नजदीक काबू किया।

 

*चौंकाने वाला खुलासा:* 

  • प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है और कबूतरबाजी (विदेश भेजने के काम) में रुचि रखता है। उसने स्वीकार किया कि ज्यादा कमाई और इस धंधे को आसान समझकर वह हेरोइन तस्करी में शामिल हो गया।
  • फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

 

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल